फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable 2022 : भर्ती को लेकर क्या है अपडेट और क्या मिलेगी उम्र सीमा में छूट, जानें यहां

Fri, 04 Nov 2022 05:22 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाना है।
विज्ञापन
up police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी पिछले काफी समय से नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। UPPBPB द्वारा राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26 हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती की जानी है। हालांकि इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट तो सामने नहीं आया है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि UPPBPB इसके लिए अगले कुछ दिनों के भीतर नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इस भर्ती के जरिए राज्य में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Course - Join Now से जुड़कर इसकी कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें
यूपी पुलिस ई-बुक kit
यूपी पुलिस मॉक टेस्ट 
यूपी पुलिस सिलेबस 

क्या मिलेगी उम्र सीमा में छूट :

कई अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने वाली है और दो भर्तियों के बीच इतना गैप होने की वजह से कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। इसलिए अभ्यर्थियों की मांग है कि कॉन्स्टेबल भर्ती की अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए। हालांकि अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। वहीं पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में एक साल का छूट दिया गया था। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है की अगर कुछ विशेष परिस्थितियों का निर्माण होता है तो अभ्यर्थियों को इस बार भी उम्र सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी जानकारी UPPBPB द्वारा कोई सूचना दिए जाने के बाद ही सामने आ पाएगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। हालांकि इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP लेखपाल, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें