उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) 10वीं और 12वीं के रिजल्ट पर बड़ी खबर आई है। कोरोना महामारी की वजह से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने के बाद बोर्ड ने कुल 56 लाख छात्रों को प्रमोट करने और उन्हें उनकी पिछली परीक्षाओं के आधार पर नंबर देने की बात कही थी। कई मीडियी रिपोर्टों में खबर के मुताबिक बोर्ड ने सभी छात्रों का रिजल्ट तैयार कर लिया है और उम्मीद है कि इस हफ्ते तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है। परीक्षाएं ना होने से छात्रों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए थे और ऐसे में उनके पास रोल नंबर नहीं है। लेकिन छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं वहीं, जिनके पास रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं है वो अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम जान सकते हैं। अगर आप भी 12वीं के छात्र हैं और इसके बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं तो आपके लिए NDA, Airforce, Polytechnic, SSC MTS, SSC CHSL जैसे ढेरों विकल्प मौजूद हैं। आप सफलता के साथ जुड़कर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। साथ ही सफलता के फ्री कोर्सेस का हिस्सा बनकर घर बैठे सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा कर सकते हैं।
कैसे देख सकते हैं रिजल्ट
इस वर्ष यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट सत्र के लिए 56,04,628 छात्रों ने पंजीकरण किया था। इनमें 29,94,312 छात्र दसवीं में और 26,10,316 छात्र बारहवीं के थे। हालांकि अब उन सभी को उनकी पिछली परीक्षाओं के आधार पर प्रमोट कर दिया गया है। यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अभ्यर्थी उसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के बाद भी दुरुस्त करवा सकते हैं अपने नंबर
इस साल का रिजल्ट छात्रों की पिछली परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया गया है ऐसे में अगर आप अपने रिजल्ट से असंतुष्ट होते हैं तो आपके पास ऑप्शनल एग्जाम देने का भी विकल्प होगा। इसका आयोजन कोरोना संक्रमण की स्थिति काबू में आने पर किया जाएगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
यूपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने के बाद कई छात्र सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे छात्रों के लिए SSC GD कॉन्स्टेबस, MTS, SSC CHSL समेत कई परीक्षाओं में अपना करियर बनाने का मौका है। इसके लिए आपको सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर सफलता पर चल रहे कोर्स से जुड़ सकते हैं।