UP Police Constable Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक
17 और 18 फरवरी 2024 को राज्य भर में आयोजित लिखित परीक्षा के लिए पेपर लीक की खबरें सामने आई, जिसके बाद सरकार ने इस भर्ती को रद्द करने का फैसला लिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 फरवरी, 2024 को यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2023 को रद्द करने का फैसला किया। सरकार ने कहा है कि अगले छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराई जाएगी।
UPPSC RO ARO Paper leak: समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी पेपर लीक
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा 11 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही, यानी 10 फरवरी को प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक हो गया, जिसके बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तीन सदस्यीय आंतरिक जांच समीति ने आरओ और एआरओ के पेपर लीक के आरोपों की जांच शुरू कर दी।
इसके बाद, सीएम योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' के माध्यम से एग्जाम कैंलिस होने की जानकारी दी और साथ ही, उन्होंने कहा कि परीक्षा 6 महीने के अंदर आयोजित की जाएगी।
UP Board 12th Biology, Maths Paper Leak: यूपी बोर्ड कक्षा 12 जीव विज्ञान, गणित पेपर लीक
राज्य में बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत 22 फरवरी से हुई। 29 फरवरी को आगरा में यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा का पेपर व्हाट्सएप पर लीक हुआ। परीक्षा को शुरू हुए 01 घंटा 10 मिनट हुए ही थे कि आगरा में "आल प्रिंसिपल्स आगरा" नामक व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक हो गए। पर 29 फरवरी को 3 बजकर 11 मिनट पर "आल प्रिंसिपल्स आगरा" नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक हुआ था। इस मामले में दो लोगों की भी गिरफ्तारी हुई।