फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020: रेड जोन में आज से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू, बदले गए कई केंद्र

Tue, 19 May 2020 03:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UP Board Prayagraj Result 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Uttar Pradesh (UP) Board Prayagraj 10th, 12th Result 2020 Date:  यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन रेज जोन के जिलों में 19 मई से शुरू कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा रेड जोन में आने वाले हॉटस्पॉट क्षेत्र में पड़ रहे दस मूल्यांकन केंद्रों को बदल दिया है। सबसे अधिक 06 केंद्रों का बदलाव कानपुर नगर में किया गया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुतबिक नोएडा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, और मुरादाबाद में एक-एक केंद्रों का बदलाव किया गया है। आपको बता दें कि लखनऊ में चार केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के चलते यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पांच केंद्र और बनाए गए हैं। वहीं वाराणासी और आगरा समेत अन्य जिलों के संवेदनशील केंद्र बदलने का प्रस्ताव अभी तक नहीं मिला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इन जिलों में कोई भी मूल्यांकन केंद्र हॉटस्पॉट एरिया में नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं 04 मई से ग्रीन जोन और 12 मई से ऑरेंज जोन की कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करा दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने 19 मई से रेज जोन मूल्यांकन का आदेश जारी किया था। लेकिन कंटेनमेंट जोन के केंद्रों पर न तो मूल्यांकन किया जाएगा और न वहां रहने वाले परीक्षकों को कॉपी जांचने के लिए बुलाया जाएगा।

मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षक रखेंगे इन बातों का ध्यान:

  • केंद्र पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन।
  • कक्ष में परीक्षकों को कम से कम 2 मीटर की दूरी पर बैठना होगा। 
  • प्रत्येक परीक्षक और कर्मचारी को मास्क, ग्लब्स पहनना अनिवार्य। 
  • सभी परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। 
  • परीक्षकों और कर्मचारियों को प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग होगी।  
  • उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी सैनिटाइज होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें