फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ANM Recruitment: उत्तर प्रदेश में एएनएम के 9 हजार से अधिक पदों पर हो रही हैं भर्तियां, ऐसे करें अपना आवेदन

Sun, 02 Jan 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP ANM Recruitment: जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन करें। आ
विज्ञापन
UP ANM Recruitment - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 6 फरवरी 2022 को आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP ANM Recruitment : भर्ती का विवरण
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से कुल 9212 रिक्त पदों पर एएनएम की भर्ती की जाएगी। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी 2022 को किया जाएगा। परीक्षा लखनऊ में ही आयोजित होगी। 

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए जारी है आवेदन
यूपीएसएसएससी एएनएम भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन करें। आवेदन के लिए आखिरी तारीख 5 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है, इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

UP ANM Recruitment : गलत जेंडर भरने वाले भी पात्र 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार अब वह आवेदक भी परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में अपना जेंडर महिला के बजाय पुरुष दर्ज कर दिया है। इसके अलावा निशक्त उम्मीदवारों को भी परीक्षा के लिए पात्र मान लिया गया है। हालांकि, इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाएगा।  
विज्ञापन

UP ANM Recruitment : कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर एएनएम भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें