फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: शाहजहांपुर में सहायिका के 460 पदों पर मौका, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन; जानें शर्तें

Sat, 19 Sep 2026 05:21 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहजहांपुर जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की स्थानीय महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक महिलाएं 8 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में आंगनवाड़ी सहायिका के 460 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती जिले की 15 बाल विकास परियोजनाओं में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 8 अक्तूबर 2026 रात 12 बजे तक है।

देखें रिक्तियों का विवरण

शाहजहांपुर जिले की 15 बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 460 पद खाली हैं। सबसे ज्यादा पद पुवायां परियोजना में 85 हैं, जबकि सबसे कम 10 पद जलालाबाद में हैं।

परियोजना रिक्त पद
बांदा 44
भवालखेरा 46
दादरौल 33
जैतीपुर 20
जलालाबाद 10
कांट 19
कलान 26
खुटार 13
खुदागंज 33
मदनपुर 21
मिर्जापुर 15
निगोही 26
पुवायां 85
सिंधौली 42
तिलहर 27
कुल 460

 

विज्ञापन

अच्छे से समझ लें पात्रता की शर्तें? 

  • इस भर्ती के लिए केवल स्थानीय महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार का कम से कम 12वीं पास (इंटरमीडिएट) या इसके बराबर की योग्यता होना जरूरी है।
  • मेरिट तैयार करते समय 12वीं से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक के अंकों को सरकारी नियमों के अनुसार जोड़ा जाएगा।
  • उम्मीदवार को उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जहां आंगनवाड़ी सहायिका का पद खाली है।
  • आरक्षित पदों के लिए केवल संबंधित आरक्षित श्रेणी की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • अनारक्षित पदों के लिए किसी भी जाति की पात्र महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।

जानें आयु सीमा की शर्तें

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु के प्रमाण के लिए केवल हाईस्कूल की मार्कशीट या प्रमाणपत्र में दर्ज जन्मतिथि को मान्य माना जाएगा।

कैसे होगा चयन?

शाहजहांपुर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026-27 की चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और मेरिट के आधार पर होगी। चयन के लिए 12वीं यानी न्यूनतम योग्यता से लेकर स्नातक और स्नातकोत्तर तक की शैक्षणिक योग्यता के अंकों को सरकारी नियमों के अनुसार विभागीय पोर्टल पर दर्ज कर मेरिट तैयार की जाएगी। इस भर्ती में लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का प्रावधान नहीं है। आवेदन में दी गई जानकारी और मूल दस्तावेजों में अंतर पाए जाने पर मूल दस्तावेजों में दर्ज जानकारी को ही सही माना जाएगा।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026-27 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और निवास संबंधी विवरण दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • आवेदन जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें