UBI LBO Recruitment: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) साक्षात्कार कॉल लेटर 2025 जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी कॉल लेटर में साक्षात्कार (इंटरव्यू) की तारीख, समय और स्थान का विवरण दिया गया।
व्यक्तित्व परीक्षण 2 से 5 अप्रैल, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। भर्ती अभियान का लक्ष्य 1500 रिक्तियों को भरना है। यह साक्षात्कार चरण भर्ती प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा है, क्योंकि इसके माध्यम से अंतिम रूप से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो डीवी और एलपीटी में सफल हुए हैं, वे इस अंतिम चरण में भाग लेने के पात्र होंगे।
अधिसूचना में कहा गया है , "व्यक्तिगत साक्षात्कार संभवतः 02.04.2025 से 05.04.2025 तक निर्धारित है और संभवतः उसी रिपोर्टिंग कार्यालय में आयोजित किया जाएगा जहां दस्तावेज सत्यापन / भाषा प्रवीणता परीक्षा आयोजित की गई थी।"
महत्वपूर्ण दस्तावेज जो इंटरव्यू के लिए आवश्यक हैं
साक्षात्कार के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज लाने होंगे:
- साक्षात्कार कॉल लेटर (प्रिंटेड कॉपी)
- आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी प्रूफ
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आदि)
- आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)