व्यक्तिगत साक्षात्कार की तारीख और तैयारी
यूनियन बैंक LBO भर्ती 2025 के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार 2 अप्रैल 2025 से 5 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। संभावना है कि ये साक्षात्कार उसी स्थान पर होंगे, जहां उम्मीदवारों ने दस्तावेज सत्यापन (DV) और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) दी थी।
यूपी बोर्ड 2025 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित होने पर छात्र
अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
अंतिम चयन प्रक्रिया
एलबीओ पद के लिए अंतिम चयन उम्मीदवारों के सभी चरणों में किए गए प्रदर्शन पर आधारित होगा। यूनियन बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होंगे।
ऐसे देखें अपना परिणाम
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (unionbankofindia.co.in) पर जाएं।
- होमपेज पर "भर्ती / करियर" टैब खोजें और उस पर क्लिक करें।
- अब "स्थानीय बैंक अधिकारियों की भर्ती 2025-26" शीर्षक वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद, "व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची" नामक लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर खोजें।
- योग्यता स्थिति जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।