फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Logo: बीपीएससी लोगो और नाम के दुरुपयोग पर होगी कानूनी कार्रवाई, आयोग ने नोटिस जारी कर दी कड़ी चेतावनी

Thu, 07 Aug 2025 11:13 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Logo Misuse: बिहार लोक सेवा आयोग को ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ व्यक्ति और कोचिंग संस्थान बिना अनुमति के आयोग का नाम और लोगो इस्तेमाल कर रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए आयोग ने साफ कहा है कि यदि यह दुरुपयोग नहीं रुका तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बिहार लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Notice 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कुछ निजी व्यक्ति, शिक्षक और कोचिंग संस्थान अपने नाम के साथ "BPSC" शब्द जोड़कर और आयोग का लोगो (Logo) इस्तेमाल कर आयोग से जुड़ा होने का भ्रम फैला रहे हैं।  

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि ऐसा करना पूरी तरह से गलत और गैरकानूनी है। इससे छात्रों को धोखा दिया जा रहा है और कुछ लोग अपने फायदे के लिए आयोग का नाम इस्तेमाल कर रहे हैं।  

आयोग ने कुछ उदाहरण भी साझा किए हैं, जिनमें ऐसे नाम शामिल हैं जो BPSC से किसी भी रूप में अधिकृत या मान्यता प्राप्त नहीं हैं। ये उदाहरण इस प्रकार हैं:
  • Abhinav Bpsc
  • Maharshi Mehi Bpsc (Indrabhushan Jaiswal)
  • Ajeet Patna Bpsc
  • Abhinav Bpsc
  • Bpsc Raja Bhai
  • Bpsc Raman
  • Bpsc Aspirants RK
  • Bpsc Aspirant
  • Bpsc Coaching
  • Bpsc Kumar Nitish
 

दोषी कोचिंग संस्थानों पर होगी सख्त कार्रवाई

आयोग ने कहा है कि ऐसे तत्व छात्रों को भ्रमित कर अपनी वैधता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अनधिकृत है। आयोग ने सभी ऐसे लोगों और प्लेटफॉर्म्स को चेतावनी दी है कि वे तुरंत BPSC का नाम और लोगो का दुरुपयोग बंद करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही आयोग ने छात्रों और युवाओं को आगाह करते हुए स्पष्ट किया है कि कोई भी निजी व्यक्ति, शिक्षक, कोचिंग संस्थान या प्रशिक्षण केंद्र आयोग के नाम और लोगो का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं है, और न ही उन्हें ऐसी कोई अनुमति दी गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे केवल BPSC की आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी भ्रमक प्रचार से सावधान रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें