फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत 398 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले कर सकते हैं आवेदन

Tue, 16 Jun 2026 11:39 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नैनीताल हाई कोर्ट के अधीन सिविल और फैमिली कोर्ट में जूनियर असिस्टेंट तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। स्नातक पास उम्मीदवार 22 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2026 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने नैनीताल उच्च न्यायालय के अंतर्गत आने वाले सिविल और पारिवारिक न्यायालयों में जूनियर असिस्टेंट (कनिष्ठ सहायक) तथा स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट के कुल 398 पदों पर भर्ती के लिए नई अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट UKSSSC पर किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। अभ्यर्थी को कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से आनी चाहिए। वहीं, अंग्रेजी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट की गति से करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। कंप्यूटर संचालन का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है।

विज्ञापन


स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/पर्सनल असिस्टेंट पद के लिए भी उम्मीदवार का स्नातक होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। हिंदी शॉर्टहैंड में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी टाइपिंग में 25 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है। वहीं, अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट की गति रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर संचालन का अच्छा ज्ञान होना भी आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

वर्ग आवेदन शुल्क
अनारक्षित (UR)/उत्तराखंड OBC 300
उत्तराखंड SC/ST/EWS 150
उत्तराखंड दिव्यांग व्यक्ति (PwBD) 150
अनाथ (Orphan) 0 (कोई शुल्क नहीं)

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

यूकेएसएसएससी भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा।
 
परीक्षा चरण कुल अंक प्रश्न/प्रकृति समय/विवरण विषय/जानकारी
लिखित परीक्षा 140 अंक वस्तुनिष्ठ (MCQ) 2 घंटे 30 मिनट सामान्य ज्ञान (GK) एवं सामान्य अध्ययन (GS)
टाइपिंग/शॉर्टहैंड टेस्ट 60 अंक योग्यता (Qualifying) - विस्तृत मानक और पाठ्यक्रम अलग से जारी किए जाएंगे

इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे। अगर किसी प्रश्न में एक से ज्यादा विकल्प चुन लिए जाते हैं, तो उसे भी गलत माना जाएगा और 0.25 अंक की कटौती होगी। अगर कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है और उसका उत्तर नहीं दिया जाता, तो उस पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी यानी न तो अंक मिलेंगे और न ही कटेंगे।

यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग/शॉर्टहैंड में सफल उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद भी अंक समान रहने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को मेरिट सूची में ऊपर स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

 
पोस्ट नाम न्यायालय का प्रकार वेतनमान (वेतन स्तर) पदों की संख्या
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) सिविल न्यायालय 21,700-69,100 (लेवल-03) 230
कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) पारिवारिक न्यायालय 21,700-69,100 (लेवल-03) 29
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 / पर्सनल असिस्टेंट सिविल न्यायालय 29,200-92,300 (लेवल-05) 128
स्टेनोग्राफर ग्रेड-1 / पर्सनल असिस्टेंट पारिवारिक न्यायालय 44,900-1,42,400 (लेवल-07) 11
कुल - - 398
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें