फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims Result 2026: यूपीएससी सीएसई प्री के नतीजे घोषित; मेंस के लिए 13343 अभ्यर्थी सफल, ऐसे देखें रिजल्ट

Mon, 15 Jun 2026 10:26 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Prelims Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार 13,343 उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे उपलब्ध रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UPSC CSE 2026 Result - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Prelims Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

विज्ञापन


परिणाम के अनुसार, कुल 13,343 उम्मीदवार मेंस परीक्षा के लिए चयनित हुए हैं। वहीं, भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में 1,046 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।

5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दिया था एग्जाम

प्रारंभिक परीक्षा में 5.01 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग ने बताया कि एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों को भरा जाना है। चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (मेन्स) और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू) शामिल हैं।

24 मई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा

यूपीएससी ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के 2,073 परीक्षा केंद्रों पर किया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

परीक्षा में दो प्रश्नपत्र शामिल थे। पहला पेपर वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार का था, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। वहीं दूसरा पेपर परीक्षा नियमों के तहत निर्धारित विषयों पर आधारित था और कुल 400 अंकों का था। गौरतलब है कि आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की 28 मई 2026 को जारी की थी।

IAS, IPS और IFS समेत प्रतिष्ठित सेवाओं में होगी भर्ती

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS) समेत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मेंस परीक्षा में शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

UPSC CSE Prelims 2026 Result PDF

UPSC IFS Prelims 2026 Result Name-Waise PDF
विज्ञापन

यूपीएससी प्री का रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर UPSC CSE Prelims Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पेज खुलने के बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें