फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम, 19 जनवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Thu, 25 Sep 2025 08:26 AM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Exam Schedule: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 12 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया गया है।
विज्ञापन
UKPSC Calendar 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Calendar 2026: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी 2026 से 5 जुलाई 2026 तक कुल 12 बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं में न्यायिक सेवा, प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी से लेकर राज्य सिविल सेवा जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन


आयोग ने कहा है कि परीक्षाओं का आयोजन तय समय पर किया जाएगा ताकि उम्मीदवारों को तैयारी और रणनीति बनाने का पूरा समय मिल सके।

UKPSC Exam Schedule 2026 in Hindi: यह रहेगा परीक्षा कार्यक्रम

क्र.सं. परीक्षा का नाम परीक्षा की तारीख
1 न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा-2023 19 से 22 जनवरी 2026
2 प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा-2025 25 जनवरी 2026
3 समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2024 31 जनवरी 2026
4 प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा-2025 8 फरवरी 2026
5 अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा-2024 14 मार्च 2026
6 अधीक्षिका परीक्षा (स्क्रीनिंग)-2025 22 मार्च 2026
7 प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 5 अप्रैल 2026
8 सहायक निदेशक परीक्षा-2025 12 अप्रैल 2026
9 प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 26 अप्रैल 2026
10 सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 17 मई 2026
11 प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 14 जून 2026
12 सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 5 जुलाई 2026
विज्ञापन

उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

इस कैलेंडर में सम्मिलित राज्य सिविल सेवा परीक्षा भी शामिल है, जिसका इंतजार हजारों उम्मीदवार कर रहे थे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ होंगी। अब उम्मीदवार अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए इस वार्षिक कार्यक्रम का फायदा उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें