फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC CGL 2025: सीजीएल-4 और कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, करीब तीन हफ्तों का मिला समय

Wed, 24 Sep 2025 04:15 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSSC CGL 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा और कार्यालय परिचारी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नए नोटिस के मुताबिक करीब 20-22 दिनों का समय और दिया गया है।
 
विज्ञापन
BSSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSSC CGL-4 2025 Application: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चौथे स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। नए शेड्यूल के मुताबिक अभ्यर्थी अब 16 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 14 अक्तूबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।

विज्ञापन


आयोग की आधिकारिक सूचना में कहा गया है, “अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 24 सितंबर से बढ़ाकर 14 अक्तूबर 2025 और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर 16 अक्तूबर 2025 कर दी गई है।”

विज्ञापन

कार्यालय परिचारी भर्ती की खास बातें

कार्यालय परिचारी भर्ती में बिहार सरकार के कई विभागों में खाली पद भरे जाएंगे। सबसे अधिक 1,138 रिक्तियां पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में हैं, जबकि भवन निर्माण विभाग में 500 पद हैं।
  • शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं पास।
  • आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष। अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को 3 वर्ष, पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया: प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा।
 

आवेदन शुल्क

बीएसएससी सीजीएल 2025 के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों- चाहे पुरुष हों, महिला हों, दिव्यांग हों या बिहार राज्य के बाहर के हों- को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,481 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें से 510 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

इसी बीच, बीएसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल यानी 25 सितंबर से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 432 स्टेनोग्राफर पद भरे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें