22 मार्च को हुई परीक्षा
आयोग ने दिनांक 22 मार्च, 2026 को हुई अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा-2025 के प्रश्न-पत्र की चारों सीरीज (A, B, C, D) भी आधिकारिक उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने संभावित अंक आसानी से देख सकते हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक से दिनांक 2 अप्रैल, 2026 से 08 अप्रैल, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये है। ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के नियम
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक के अलावा किसी भी ई-मेल, डाक या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां या प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये का भुगतान न करने की स्थिति में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।