कब हुई थी परीक्षा?
एसआई भर्ती के लिए शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद 14 मई 2025 को दस्तावेज सत्यापन हुआ। अंतिम चयन मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और अभ्यर्थियों की दी गई प्रेफरेंस के आधार पर तैयार की गई है।
भर्ती में कितने पद थे?
गृह विभाग के अंतर्गत निकली इस भर्ती के तहत कुल 222 पदों पर नियुक्ति होनी है। इनमें –
- सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना): 108 पद
- गुल्मनायक (पुरुष – पीएसी/आईआरबी): 89 पद
- अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष/महिला): 25 पद
चयन प्रक्रिया: आगे क्या होगा?
उत्तराखंड पुलिस दरोगा भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। अब अगला चरण मेडिकल परीक्षा का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की शारीरिक फिटनेस और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
ध्यान रहे कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण पहले ही क्वालीफाइंग नेचर में हो चुके थे। अब अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेडिकल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के आधार पर जारी की जाएगी।