UKPSC SI Admit Card Date Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस) भर्ती के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन 12 जनवरी, 2025 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस देख सकते हैं।
आयोग ने कहा है कि गृह विभाग के तहत सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस/इंटेलिजेंस), और प्लाटून कमांडर, पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए लिखित परीक्षा 12 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।