UKPSC Forest Guard Exam 2023: कुल 894 रिक्तियां
यूकेपीएससी की ओर से वन रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आज 12 जनवरी, 2023 को जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वन रक्षक भर्ती 2022 अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षकों के लिए कुल 894 रिक्तियों को भरना है।
UKPSC Forest Guard वेतन और चयन प्रक्रिया
उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों के लिए लेवल-3 के तहत निर्धारित वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। उत्तराखंड वन रक्षक भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन का दौर आदि शामिल होंगे।