फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC Lecturer Job: यूकेपीएससी लेक्चरर पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 613 रिक्तियों के लिए जल्द करें पंजीकरण

Wed, 12 Mar 2025 11:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UKPSC Lecturer Registration: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त करने वाला है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UKPSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UKPSC Recruitment 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग आज उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (व्याख्याता-समूह 'सी') सेवा सामान्य/महिला शाखा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


613 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 613 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। कुल रिक्तियों में से 550 सामान्य और 63 महिला शाखा के लिए हैं। रिक्तियों को श्रेणियों और विषयों में विभाजित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) डिग्री होनी चाहिए।

नागरिकता और आयु सीमा

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सीमा और आयु में छूट सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित/राज्य के ओबीसी/राज्य के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 172.30 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 82.30 रुपये लागू है। पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 22.30 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

कैसे होगा चयन

यूकेपीएससी के लेक्चरर पदों के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहले लिखित परीक्षा और फिर साक्षात्कार शामिल होगा। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को स्क्रीनिंग टेस्ट में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा, और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं
  • अब, होमपेज पर लेक्चरर ग्रुप सी 2024 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
  • अब पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
  • इसके बाद फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें