शैक्षिक योग्यता और आवश्यक अनुभव
फील्ड सुपरवाइजर (सेफ्टी) सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास फुल टाइम डिप्लोमा होना अनिवार्य है। यह डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल (पावर), इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग, पावर इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल), सिविल, मैकेनिकल या फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ प्राप्त होना चाहिए।
बी.टेक, बी.ई, एम.टेक या एम.ई योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव भी अनिवार्य है।
इस पद के लिए अधिकतम आयुसीमा 29 वर्ष निर्धारित की गई है, जो 25 मार्च 2025 तक गिनी जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को 23,000 से 1,05,000 रुपये के बीच सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त, आईडीए (इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य सरकारी भत्ते भी दिए जाएंगे।