UKPSC PCS Prelims Result 2025, Cut Off: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
आयोग ने साथ ही कटऑफ मार्क्स, अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक भी जारी कर दिए हैं। सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द ही आयोग द्वारा जारी किए जाएंगे।