12 फरवरी को हुआ था परीक्षा का आयोजन
यूकेपीएससी लेखपाल और पटवारी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को पूरे उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों में किया गया था। उत्तर कुंजी 21 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर मेरिट सूची में हैं, उन्हें चयन के अगले दौर- दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मापन परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
डीवी राउंड और पीएमटी 24 अप्रैल से
डीवी राउंड यानी दस्तावेज प्रमाणीकरण, पीएमटी और फिटनेस टेस्ट 24 अप्रैल से पांच मई, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर 1,781 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट के अनुसार शॉर्ट लिस्ट किया गया है।