यूकेपीएससी जेल वार्डर पीएमटी/पीईटी परीक्षा 17 अप्रैल से 06 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 238 जेल वार्डर पदों को भरना है। चयन प्रक्रिया में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा शामिल है।
बता दें कि यूकेपीएससी जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवार की आयु एक जुलाई, 2022 को 21 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) की जेल वार्डर भर्ती परीक्षा 2022 के लिए आवेदकों को इंटरमीडिएट परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में हिंदी का कार्यसाधक ज्ञान भी होना चाहिए।