फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किए परीक्षा के परिणाम, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 14 May 2020 09:04 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC Exam Result : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट स्टाफ प्री एग्जाम-2018 के परीणामों की घोषणा कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, टाइपिस्ट, असिस्टेंट और लाइब्रेरियन समेत कई पदों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में भाग लिया था वे अपने अंक, कट ऑफ मार्क और आंसर की अब देख सकते हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करके आपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन


असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, टाइपिस्ट, असिस्टेंट और लाइब्रेरियन समेत कई पदों की प्री परीक्षा का आयोजन 29 दिसंबर, 2019 को किया गया था। इस प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के द्वारा यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा 2020 का आयोजन सितंबर 2020 को होने की संभावना है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UKPSC  परीक्षा परिणाम 2018 ऐसे करें डाउनलोड :

चरण 1 :
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : अब असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर और टाइपिस्ट समेत अन्य पदों के परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4 : नए पेज पर 04 पीडीएफ लिंक दिए होंगे, उम्मीदवार परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 5 : आपके सामने एक पीडीएफ खुलेंगी, अब परीक्षा परिणाम को चेक करें।
चरण 6 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
UKPSC परीक्षा परिणाम डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।   

ये भी पढ़ें : भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने मांगे हैं आवेदन, यहां कई पद हैं खाली


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें