UP Assistant Teacher Result: प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के अंकपत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपने अंकपत्र को 29 मई तक देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षार्थियों को इस परीक्षा का अलग अंकपत्र नहीं जारी किया जाएगा परीक्षार्थी अपने अंकपत्र वेबसाइट से डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित कर सकते हैं।
बेसिक शिक्षा परिषद में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 से 26 मई तक आवेदन दाखिल किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है। परिषद की ओर से 17 मई को भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा। 18 से 26 मई की रात 12 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन दाखिल किए जाएंगे। परिषद की ओर से 27 से 31 मई तक आवेदन पत्रों की जांच के बाद ऑनलाइन प्रोसेसिंग कर सूची वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 3 से 6 जून के बीच जिलों में काउंसलिंग कर नव चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा 1 लाख 46 हजार 60 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में 65 प्रतिशत (150 में से 97 अंक) कटऑफ के आधार पर सामान्य वर्ग के 36614, 60 प्रतिशत (150 में से 90 अंक) कटऑफ के आधार पर अनुसूचित जाति के 24308, अनुसूचित जनजाति के 270 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 86868 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
66 फीसदी से अधिक बीएड के ही अभ्यर्थी
परिषदीय विद्यालायों के लिए 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड वालों को मौका दिए जाने से डीएलएड अभ्यर्थियों के अवसर कम हो गए। शिक्षक भर्ती परीक्षा में एक ओर जहां बीएड से 97 हजार (66 फीसदी) से अधिक दावेदार सफल हुए हैं, वहीं डीएलएड से मात्र 38 हजार (26 फीसदी) अभ्यर्थियों को ही सफलता मिली है। डीएलएड अभ्यर्थियों का कहना है कि एनसीटीई की ओर से बीएड अभ्यर्थियों को प्राथमिक विद्यालायों के लिए शिक्षक भर्ती के अर्ह मान लेने से उनके अवसर कम हो गए।