फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021: यूजीसी में निकली हैं नौकरियां, 14 जनवरी तक करें आवेदन

Wed, 06 Jan 2021 05:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कंसल्टेंट के पदों पर नौकरियां निकाली हैं।  ये नौकरियां संविदा के आधार पर निकली हैं। इच्छुक और योग्य  अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ugc.ac.in है। अभ्यर्थी इन पदों के लिए 14 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइट
ugc.ac.in

इसे भी पढ़ें-JKSSB Recruitment 2021 : जम्मू-कश्मीर में 1700 पदों पर भर्तियां शुरू, यहां जाने सबकी डिटेल्स

इन पदों के लिए वो अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस  व इंटरनेशनल रिलेशंस में स्नातकोत्तर की डिग्री हो। अभ्यर्थियों के 55 फीसदी नंबर होने चाहिए। इसके अलावा नेट भी पास होना चाहिए। विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत कई शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती शुरू, यहां जानें डिटेल्स

ये नौकरियां कंसल्टेंट के दो पदों के लिए है। चयनित उम्मीदवारों को 75 हजार से 1 लाख रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा। शैक्षिक नीति / प्रशासन / अंतर्राष्ट्रीय संबंध से संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव व विदेश में पढ़ाई वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें