आयु सीमा
आवेदकों के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, और अधिकतम आयु 25 वर्ष है। आयु की गणना 3 जनवरी, 2025 के अनुसार की जाएगी। हालांकि, एससी/एसटी, ओबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट लागू है।
UCIL Apprentice Application Form: ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, और ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए यहां बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- राष्ट्रीय शिक्षुता पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in. पर जाएं ।
- अपना मूल विवरण भरकर स्वयं को अभ्यर्थी के रूप में पंजीकृत करें।
- अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे गए ईमेल लिंक के माध्यम से पंजीकरण की पुष्टि करें।
- अपने खाते में लॉग इन करें और अपना प्रोफ़ाइल पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- उस ट्रेड और यूसीआईएल इकाई (जादुगोड़ा, नरवापहाड़, या तुरामडीह) का चयन करें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं।
- पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र जमा कर दें।