फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Bharti 2025: राजस्थान में निकली विभिन्न पदों पर 13 हजार से अधिक नौकरियां, इस दिन से शुरू होगा आवेदन

Thu, 30 Jan 2025 11:03 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने नर्स, लेखा सहायक, लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों को भरा जाएगा। जल्द ही इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू होगी।
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan NHM Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तालाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। दरअसल, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 13,398 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीएचओ, नर्स, लेखा सहायक, लैब टेक्नीशियन और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आदि के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू होगी और 19 मार्च को समाप्त होगी। उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के माध्यम से होगा। सेलेक्शन के लिए अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड और टैबलेट बेस्ड टेस्ट देने होंगे। ये परीक्षा 2 जून से 13 जून तक आयोजित किए जाएंगे। पंजीकरण शुल्क राज्य के निर्धारित जन सुविधा केन्द्र (C.S.C.), नेट बैंकिंग, ए.टी.एम. कम डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से जमा कराया जा सकता है। 

अधिसूचना में कहा गया है कि, बोर्ड द्वारा एक से अधिक चरणों में किसी भर्ती परीक्षा का आयोजन करने पर सामान्यकरण (Normalization) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। डाक से कोई भी प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2025 - फोटो : rssb.rajasthan.gov.in

RSMSSB Vacancy Details: रिक्ति विवरण

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पदों की संख्या

 
क्र.सं. पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पदों की संख्या
1 संविदा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) 2563 71 2634
2 संविदा नर्स 1848 93 1941
3 संविदा खण्ड कार्यक्रम अधिकारी 42 11 53
4 संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर 148 29 177
5 संविदा कार्यक्रम सहायक एवं कनिष्ठ कार्यक्रम सहायक 144 2 146
6 संविदा लेखा सहायक 231 41 272
7 संविदा फार्मा सहायक 457 42 499
8 संविदा सेक्टर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक 519 46 565
9 संविदा सामाजिक कार्यकर्ता 69 3 72
10 संविदा अस्पताल प्रशासक 39 5 44
11 संविदा मेडिकल लैब टेक्नीशियन 395 19 414
12 संविदा कंपाउंडर आयुर्वेद 237 24 261
13 संविदा पब्लिक हेल्थ केयर नर्स 95 7 102
14 संविदा रिहैबिलिटेशन कार्यकर्ता 630 3 633
15 संविदा नर्सिंग प्रशिक्षक 52 4 56
16 संविदा ऑडियोलॉजिस्ट 29 13 42
17 संविदा साइकाइट्रिक केयर नर्स 45 4 49
18 संविदा फिजियोथैरेपिस्ट सहायक 54 4 58
19 संविदा वरिष्ठ काउंसलर 36 4 40
20 संविदा बायोमेडिकल इंजीनियर 32 3 35
21 संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता 159 - 159
22 संविदा नर्सिंग इंचार्ज 4 - 4
कुल योग - 7828 428 8256

 

राजस्थान मेडिकल एज्यूकेशन सोसायटी में संविदा पदों की संख्या

 
क्र.स. पद का नाम गैर-अनुसूचित क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र कुल पद
1. संविदा नर्स ग्रेड-2 (Contractual Nurse Grade-II) 4224 242 4466
2. संविदा लैब टेक्निशियन (Contractual Lab Technician) 304 17 321
3. संविदा मेडिकल सामाजिक कार्यकर्ता (Contractual Medical Social Worker) 56 04 60
4. संविदा नर्सिंग ट्यूटर (Contractual Nursing Tutor) 216 24 240
5. संविदा ऑडियोलोजिस्ट / स्पीच थेरेपिस्ट (Contractual Audiologist/Speech Therapist) 26 02 28
6. संविदा बायोमेडिकल इंजिनियर (Contractual Bio Medical Engineer) 12 01 13
7. संविदा फिजीयोथैरेपिस्ट (Contractual Physiotherapist) 12 02 14
कुल योग   4850 292 5142
 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस सभी पदों के लिए अलग अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इनमें से कुछ पदों के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं तो कुछ के लिए ग्रजुएट अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, वहीं कुछ पदों के लिए संबंधित विषय में उम्मीदवारों से डिग्री डिप्लोमा की मांग की गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी अधिसूचना में पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें