फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना में सहायक प्रोफेसर लाइब्रेरियन के पदों पर भर्तियां, इस तारीख से करें आवेदन

Tue, 10 Jan 2023 02:28 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर,लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर,लाइब्रेरियन और अन्य पदों पर भर्ती के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। जिसके तहत सरकारी डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (लेक्चरर), फिजिकल डायरेक्टर और लाइब्रेरियन के 544 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार टीएसपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2023 अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2023 से शुरू होगी। जबकि 20 फरवरी 2023 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। इसका मतलब की आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2023 है। 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी शैक्षिक योग्यता, आयु, सैलरी, समुदाय और अन्य निर्देशों के साथ आयोग की वेबसाइट (https://www.tspsc.gov.in) पर 31/01/2023 से उपलब्ध होगा।

TSPSC Recruitment 2023 Notification

  • उम्मीदवारों को इस भर्ती की अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब होम पेज पर आ रहे नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना होगा। 
  • अब ‘ ASSISTANT PROFESSORS (LECTURERS), PHYSICAL DIRECTORS AND LIBRARIANS IN COLLEGIATE EDUCATION DEPARTMENT (GENERAL RECRUITMENT)'  का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें। 
  • अब आपको TSPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन की पीडीएफ एक नई विंडो में मिलेगी।
  • TSPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2023 नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें