फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना पीएससी में निकलीं 500 से अधिक पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Wed, 27 Apr 2022 04:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 503 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।  उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
TSPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सपना आज कौन ही नहीं देखता। देश के लगभग हर घर में कोई न कोई शख्स सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे होते हैं। वहीं, अगर यह नौकरी प्रशासनिक सेवा आदि की हो तो तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस सुनहरे अवसर की तलाश हमेशा रहती है। ऐसे ही उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती में शामिल होने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.tspsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको इस भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी से अवगत कराएंगे। 

विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2022: इतने पदों पर हैं भर्तियां
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 503 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आयोग के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, जिला रजिस्ट्रार समक कई अन्य पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

TSPSC Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 मई, 2022 को शुरू होगी। वहीं, आयोग की ओर से आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 

TSPSC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
TSPSC Recruitment के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 31 वर्ष निर्धारित की गई है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

TSPSC Recruitment 2022: परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 2 मई, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 31 मई, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- जुलाई/अगस्त 2022 (संभावित)
  • मुख्य परीक्षा की तारीख - नवंबर/दिसंबर 2022 (संभावित)
विज्ञापन

TSPSC Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार तेलंगाना राज्य सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी जरूरी दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार अप्लाई करने के बाद आगे की जरूरत के आवेदन पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें