फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TSPSC Group 3 Notification 2023: तेलंगाना लोक सेवा आयोग में बंपर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

Tue, 24 Jan 2023 10:40 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TSPSC Group 3 Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप-3 सेवा भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TSPSC Group 3 Recruitment 2023: तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप-3 सेवा भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 23 फरवरी तक है। उम्मीदवारों को इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

TSPSC Group 3 की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों में कुल 1365 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों की विस्तृत अधिसूचना, आयु, वेतनमान, समुदाय, शैक्षिक योग्यता और अन्य विस्तृत निर्देश आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को एक बार इसे पढ़ लेना चाहिए।
बता दें कि  आयोग अभी वर्तमान में ग्रुप 2 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। टीएसपीएससी ग्रुप 2 भर्ती अभियान का उद्देश्य ग्रुप 2 सेवाओं के तहत विभिन्न विभागों में कुल 783 पदों को भरना है। 
विज्ञापन


इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों का चयन सीबीआरटी/ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) द्वारा किया जाएगा। पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। योग्य उम्मीदवार 16 फरवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें