दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) अक्टूबर महीने में आयोजित की जानी है। इस भर्ती का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जा रहा है और इसके जरिये कुल 835 पदों को भरा जाना है। आयोग द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए CBT का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 के बीच किया जाएगा। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से दो सप्ताह पहले दी जा सकती है। जबकि उनके एडमिट कार्ड परीक्षा से चारदिन पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या दिल्ली पुलिस में निकली हेडकॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Target Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
CBT में लागू होंगे कौन से खास नियम :
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन चार चरण के टेस्ट्स के बाद किया जाना है। इसके लिए 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच होने वाली CBT में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखनाचाहिए की इसमें कुछ खास नियम भी लागू होंगें। दरअसल इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू की जाएगी। इस परीक्षा में लागू होंगे होने वाली नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था SSC की अन्य भर्तियों सेकाफी अलग होगी और इसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा। साथ ही इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इसमेंनॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
इस भर्ती में होना है चयनित तो इन बातों का भी रखें ख्याल :
इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के साथ उन्हें फिजिकल टेस्ट्स और अन्य टेस्ट्स में भी हिस्सा लेना होगा। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़ेसभी चरणों के टेस्ट्स को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए। गौरतलब है कि आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले 100 अंक के कंप्यूटरबेस्ड टेस्ट (CBT) में हिस्सा लेना होगा। CBT में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। फिजिकल टेस्ट क्वालीफाइंग नेचर का होगा। फिजिकल टेस्ट के बाद अभ्यर्थियों को 25 अंकों के टाइपिंग टेस्ट में हिस्सा लेना और इसके बाद अभ्यर्थियों को चौथें और आखिरी चरण में क्वालीफाइंग नेचर के कंप्यूटर (फॉर्मेटिंग) टेस्ट में हिस्सा लेना होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, NDA, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टीछात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में सफलता ऐप डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।