संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा II 2022 के लिए लिखित परीक्षा चार सितंबर 2022 को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 10 अगस्त 2022 को ही जारी कर दिए गए हैं। NDA/NA II 2022 के जरिए NDA में 370 सीटों पर और NA में 30 पदों पर भर्ती की जानी है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA के 370 पदों में 198 पद आर्मी (पुरुष) के लिए और 10 पद आर्मी (महिला) के लिए, 39 पद नौसेना (पुरुष) के लिए और 3 पद नौसेना (महिला) के लिए, 114 पद वायुसेना(पुरुष) के लिए और 6 पद वायुसेना (महिला) के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तोआप इस बचे हुए समय में कम्पलीट रिवीजन के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA Practise Batch 2022 की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा :
NDA/NA प्रवेश परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NDA/NA I 2022 में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 6.69 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और इनमें 1.47 लाख महिला अभ्यर्थी शामिल थीं। इस हिसाब से देखा जाए तो इसमें पुरुषों के एक सीट के लिए 1370 पुरुष अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा कर रहे थे, जबकिमहिलाओं की एक सीट के लिए तकरीबन 7640 महिला अभ्यर्थी आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार अभ्यर्थियों की संख्या और भी बढ़ सकती है, इसलिए आपको इस परीक्षा में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा।
पिछले कुछ सालों में कितना गया है कटऑफ :
NDA/NA II 2021 की लिखित परीक्षा में कट ऑफ 355 मार्क्स जबकि लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर कटऑफ 726 मार्क्स गया था। वहीं NDA/NA I 2021 की लिखित परीक्षा में सफल होने के लिएअभ्यर्थियों को 343 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर न्यूनतम 709 मार्क्स हासिल करने पड़े थे। इसके अलावा NDA/NA II 2020 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 719 मार्क्स, जबकि NDA/NA I 2020 की लिखित परीक्षा में 355 मार्क्स और लिखित परीक्षा तथा इंटरव्यू मिलाकर 723 मार्क्स हासिल करने थे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।