भर्ती से जुड़ी आवश्यक जानकारी
ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त, 2025 है। आवेदन सुधार विंडो 13 से 16 अगस्त के बीच सक्रिय रहेगी। इस भर्ती अभियान में 80 बैकलॉग पद और स्नातकोत्तर सहायकों, फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I और कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के 1,916 मौजूदा पद शामिल हैं। इस प्रकार कुल 1,996 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन विषयों/विभागों के लिए भर्ती
- तमिल
- अंग्रेजी
- गणित
- भौतिकी
- रसायन विज्ञान
- वनस्पति विज्ञान
- प्राणीशास्त्र
- कंप्यूटर विज्ञान
- शारीरिक शिक्षा
TN TRB Recruitment Eligibility: पात्रता मानदंड
- स्नातकोत्तर सहायकों (शैक्षणिक और भाषा विषय) के लिए: संबंधित विषय में कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि और बी.एड. उपाधि।
- कंप्यूटर प्रशिक्षक ग्रेड I के लिए: स्नातकोत्तर सहायकों के समान योग्यता।
- फिजिकल डायरेक्टर ग्रेड I के लिए: न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.पी.एड. या एम.पी.एड. (न्यूनतम दो वर्ष की अवधि)
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु 53 वर्ष तक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग/बीसीएम/अति पिछड़ा वर्ग/दिव्यांग/निराश्रित विधवा उम्मीदवारों के लिए 58 वर्ष तक निर्धारित है। आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 तक की जाएगी।
इतना है आवेदन शुल्क
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और अनुसूचित जाति/एससीए/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
TN TRB Selection Process: चयन प्रक्रिया
1. तमिल भाषा पात्रता परीक्षा
- अवधि: 30 मिनट
- कुल अंक: 50 (30 प्रश्न)
- न्यूनतम अर्हक अंक: 40%
- केवल अर्हक उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
2. मुख्य लिखित परीक्षा (ओएमआर-आधारित)
- अवधि: 3 घंटे
- कुल प्रश्न: 150 (150 अंक)