फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TN MRB Theatre Assistant Recruitment 2023: थिएटर असिस्टेंट के पद पर यहां निकली है भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Fri, 03 Feb 2023 10:06 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

TN MRB Recruitment 2023: तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने तमिलनाडु मेडिकल सबऑर्डिनेट सर्विस में थिएटर असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

TN MRB Recruitment 2023: तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड (TN MRB) ने तमिलनाडु मेडिकल सबऑर्डिनेट सर्विस में थिएटर असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार टीएन एमआरबी की आधिकारिक वेबसाइट www.mrb.tn.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2023 तक है।
विज्ञापन

भर्ती विवरण

तमिलनाडु मेडिकल रिक्रूटमेंट बोर्ड की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य थिएटर सहायकों के लिए 335 रिक्तियों को भरने के लिए है। इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम आयु 18 वर्ष और ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदन शुल्क अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये, जबकि एससी, एससीए, एसटी, डीएपी (पीएच) और डीडब्ल्यू श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये का शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “ऑनलाइन पंजीकरण” टैब पर जाएं।
  • सहायक पदों के तहत "पंजीकरण / लॉगइन करें।
  • खुद को पंजीकृत करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
  • आवेदन पत्र भरें, सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें