जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किया था, उन्हें इस नई अधिसूचना के अनुसार पुनः आवेदन करना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT) पर आधारित होगी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों ने पिछली अधिसूचना के लिए आवेदन शुल्क पहले ही जमा कर दिया है, उन्हें दोबारा शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
आवेदन शुल्क
अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। शुल्क संरचना के अनुसार, एससी, एससीए, एसटी और डीएपी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- स्वास्थ्य निरीक्षक ग्रेड-II पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास अधिसूचना की तिथि (27 अक्तूबर 2025) तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यताएं होना आवश्यक हैं।
- उम्मीदवार ने जीव विज्ञान या वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान विषयों के साथ प्लस टू (एचएससी) परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ ही, एसएसएलसी स्तर पर तमिल भाषा एक विषय के रूप में पास होना भी अनिवार्य है।
- इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थी के पास सार्वजनिक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशक द्वारा प्रदत्त दो वर्षीय सामान्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष)/स्वास्थ्य निरीक्षक/स्वच्छता निरीक्षक पाठ्यक्रम प्रमाणपत्र होना चाहिए।
- हालांकि, एक बार की विशेष छूट (One-Time Exemption) के तहत, जिन उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय सामान्य स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पुरुष)/ स्वच्छता निरीक्षक पाठ्यक्रम प्रमाणपत्र है, वे भी आवेदन के लिए पात्र माने जाएंगे।