फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: इस बार काफी बदली है चयन प्रक्रिया, PET के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की छंटनी होने के बाद अब कम होगी प्रतिस्पर्धा

Thu, 19 May 2022 02:57 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 8,085 पदों पर भर्ती की जानी है।
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8,085 पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से सात जनवरी 2022 से 28 जनवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे और इसमें सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेनेवाले अभ्यर्थी ही शामिल हो रहे हैं। 8,085 पदों के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य में लेखपाल के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। लेखपाल के पदों पर चयनित होने वाले इन अभ्यर्थियों को ग्रेड पे 2000 और पे स्केल 5,200 से 20,200 रुपये के हिसाब से सैलरी मिलेगी। वहीं, अगर आप भी लेखपाल भर्ती की इस लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

काफी बदली है चयन प्रक्रिया :

राज्य में कई सालों के बाद आयोजित हो रही लेखपाल भर्ती की चयन प्रक्रिया लेखपाल की पिछली भर्तियों से काफी बदल गई है। दरअसल वर्तमान लेखपाल भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हो आवेदन करने की अनुमति दी गई थी। साथ ही इस भर्ती से इंटरव्यू को भी हटा दिया गया है। लेखपाल के इन 8,085 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन सिर्फ एक 100 नंबर की मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जाना है। गौरतलब है कि इससे पहले राज्य में लेखपाल के पदों पर इतनी बड़ी संख्या में भर्ती 2015 में की गई थी और उस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू में भी शामिल होना था।

कम होगी प्रतिस्पर्धा :

लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को उनके PET के मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है और इस वजह से लेखपाल भर्ती में प्रतिस्पर्धा काफी कम हो गई है। दरअसल निर्धारित किये गए कटऑफ से PET में कम स्कोर होने की वजह से 11 लाखअभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाए हैं और अब सिर्फ 2.47 लाख अभ्यर्थी ही इस भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन UPSSSC ने इसकी मुख्य परीक्षा में हिस्सालेने के लिए PET के स्कोर के आधार पर 2,47,667 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया है। हालांकि जिन अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी गई है, उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों को इस संबंध मेंज्यादा जानकारी के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें