फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Graphic Designing Jobs 2022: इस ग्राफिक्स डिजाइनिंग कोर्स से खुलेंगे सफलता के नए द्वार और किसी भी उम्र में स्टार्टअप शुरू करने का आपका सपना हो सकता है साकार

Fri, 22 Apr 2022 11:20 AM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

आज ग्राफिक्स डिजाइनर की डिमांड काफी बढ़ गई है और इस फील्ड के एक्स्पर्ट्स युवाओं को अच्छे पैकेज पर काम मिल रहा है। ग्राफिक्स डिजाइनिंग सीखकर लोग घर बैठे काम कर रहे हैं और इससे लाखों रुपये कमा रहे हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट की वजह से भारत समेत दुनिया भर में नित नए लाखों नौकरियां पैदा हो रही हैं और इनमें सबसे ज्यादा संभावनाएं ग्राफिक्स डिजाइनिंग में पैदा हो रही हैं। आज ग्राफिक्स डिजाइनर की डिमांड काफी बढ़ गई है और यूट्यूब वीडिओज़, वेबसाइट्स समेत कई जगहों पर इन्हें अच्छे पैकेज पर काम मिल रहा है। ग्राफिक्स डिजाइनर का काम सीखकर लोग घर बैठे काम कर रहे हैं और इससे लाखों रुपये कमा रहे हैं। ऐसे में रोजगार की समस्याओं को दूर करने और लोगों को डिजिटल इंडिया की दिशा में ले जाने के लिए देश की जानी-मानी एडटेक कंपनी सफलता द्वारा ग्राफिक्स डिजाइनर का कोर्स शुरू किया गया है जिसे इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने डिजाइन किया है। इन कोर्सेस से हर उम्र के लोग जुड़ रहे हैं और अपना सपना पूरा कर रहे हैं। सफलता के इस कोर्स से जुड़कर मथुरा के 72 वर्षीय गणेश शंकर पांडेय जी ने भी ग्राफिक्स डिजाइनर का काम सीखा और आज वो अपने यूट्यूब चैनल के लिए खुद से ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग का काम कर रहे हैं। अगर आप भी इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप Graphic Designing Course 2022 पर क्लिक कर इसका हिस्सा बन सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ग्राफिक डिजाइनिंग के कई कोर्स करा रहा है। आप इसके पेज पर जाकर आप अपने मनपसंद कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। 

क्या है गणेश शंकर की कहानी

गणेश शंकर पांडेय बताते हैं कि बैंक से रिटायर होने के बाद उनकी जिंदगी में अचानक से एक खालीपन पैदा हो गया। इसके बाद उन्होंने कुछ सामाजिक संगठनों में काम किया तथा पुस्तकों के लिए हिंदी और अंग्रेजी में लेख लिखने में खुद को व्यस्त रखा। हालाँकि इन सब ने उन्हें खुद को व्यस्त रखने और थोड़ा सा आत्म-संतुष्टि देने में बहुत मदद की लेकिन इससे उनकी कुछ नया सीखने की इच्छा पूरी नहीं हुई।इसके बाद गणेश शंकर पांडेय जी ने इंटरनेट से सीखकर एक Youtube चैनल बनाया। इस चैनल में 2.5 हजार सब्सक्राइबर थे और इसके वीडिओज़ को  1लाख बार देखा गया था। हालांकि उन्हें महसूस हुआ की उनके प्रस्तुतियों की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने यूट्यूब और वीडिओज़ देखकर और सीखने की कोशिश की लेकिन इससे उन्हें संतुष्टि नहीं मिली।वो कहते हैं कि कुछ बेहतर खोज ही रहे थे कि तभी एक सुबह उन्होंने अमर उजाला पेपर में सफलता के ऑनलाइन ग्राफिक डिजाइनिंगबेसिक कोर्स के बारे में एक विज्ञापन देखा और इनसे संपर्क किया। सफलता के एक्सपर्ट्स से संपर्क होने के बाद उन्होंने तुरंत इस कोर्स में एडमिशन लिया औरउनकी ग्राफिक डिजाइनिंग कक्षाएं शुरू हुईं। गणेश शंकर पांडेय जी इस कोर्स के बारे में बताते हैं कि इसमें उनके शिक्षक और संरक्षक श्री देवेश गिरी सर ने उन्हेंबहुत कुछ सिखाया और साथ ही इस कोर्स ने उनके सपने को पूरा किया है।

कैसा रहा कोर्स का अनुभव

सफलता के ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स के दौरान गणेश शंकर पांडेय जी को सफलता द्वारा एडवांस्ड डिजिटल मार्केटिंग कोर्स शुरू करने के बारे में पता चला।इसके बाद गणेश शंकर पांडेय जी ने तुरंत इस कोर्स में एडमिशन लिया और यह अभी भी चल रहा है। गणेश शंकर पांडेय जी का कहना है कि इस कोर्स में उनके मार्गदर्शक श्री प्रदीप मिश्रा सर द्वारा उन्नत डिजिटल मार्केटिंग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं और उनके ज्ञान और शिक्षण कौशल का वर्णन करने केलिए मेरे पास शब्दों की कमी है। वे कहते हैं कि इस कोर्स की कक्षाएं और वीकली डाउट क्लासेस सभी छात्रों को परफेक्ट बनाने वाली हैं तथा पिछले दिन की कक्षा के वीडियो और पीडीएफ़ अभ्यास के लिए बहुत मददगार हैं। उनका कहना है कि इन सभी सुविधायों की वजह से उन्हें कभी नहीं लगता कि वे ऑनलाइनक्लास अटेंड कर रहे हैं। साथ ही वे कहते हैं कि उन्होंने अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी इन कोर्सेस में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया किया है और वेभी अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार इन कोर्सेस में शामिल हुए हैं। तो देर किस बात की आप भी आज ही इन कोर्सेस में हिस्सा लें और इस डिजिटल दुनिया में अपना नाम स्थापित करें। आप इन कोर्सेस से सफलता डॉट कॉम पर विजिट करके या safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें