इंटरनेट के आने के बाद ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग इंडस्ट्री का काफी विस्तार हुआ है और आज यह इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार दे रही है। आज बढ़िया ग्राफ़िक्स डिजायनर की मांग हर जगह है और इन्हें काफी अच्छी सैलरी भी मिलती है। इसलिए देश के युवाओं के बीच बेरोजगारी की समस्या को दूर करने और इन्हें तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने एक खास ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग का कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स से जुड़कर हजारों युवा इंडस्ट्री में अपनी नई पहचान बना रहे हैं। सफलता के इस कोर्स से उत्तराखंड के नमन गुरुंग भी जुड़े हैं। इस कोर्स ने कैसे नमन की सहायता की है इसकी कहानी आप आगे जान सकते हैं। साथ ही अगर आप भी इस कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आप Graphic Designing Course 2022 पर क्लिक कर इसका हिस्सा बन सकते हैं। सफलता डॉट कॉम ग्राफिक डिजाइनिंग के कई कोर्स करा रहा है। आप इसके पेज पर जाकर आप अपने मनपसंद कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।
क्या है नमन की कहानी
नमन गुरुंग बताते हैं कि एक सुबह जब वो अमर उजाला अखबार पढ़ रहे थे तब उनकी नजर सफलता द्वारा शुरू किए गए एक 30 घंटे के विशेष मोबाइल ऐप में ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग कोर्स के विज्ञापन पर पड़ी। वे कहते हैं कि वो भी ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग के फील्ड में थे और अपना ग्रेजुएशन बीएससी एनीमेशन एंडगेमिंग से कर रहे थे। उन्होंने इस विज्ञापन को एक मौके की तरह लिया और सफलता के इस विशेष कोर्स में तुरंत अपनी बहन के साथ एडमिशन ले लिया। उन्होंने बताया कि उनके मार्गदर्शक दिवेश गिरी सर एक बहुत ही अद्भुत मोटिवेटर थे और उन्होंने पहले ही दिन हम सभी को अपने परिवार का हिस्सा बना लियाजिसे "स्पार्टन्स" कहा जाता था। यह अलग अलग स्थानों और अलग अलग फील्ड्स से आने वाले लोगों को आपस में जोड़ने का एक बहुत ही इनोवेटिव आइडिया था। वे बताते हैं कि दिवेश गिरि सर ने उन सभी को विभिन्न मोबाइल ऐप से परिचित कराया जिसके माध्यम से वे निमंत्रण पत्र, पोस्टर, वीडियो एडिटिंग और साथ ही बहुत सारी चीजें कर सकते हैं। नमन कहते हैं कि दिवेश सर का पढ़ाने का तरीका और छात्रों की सभी समस्याओं को हल करने का तरीकाबहुत ही अमेजिंग है। नमन ने यहाँ संगठित होना, समय का पाबंद होना और ऐप्स के माध्यम से ऐसी क्रिएटिविटी सीखी, जिसे पहले वो नहीं जानते थे।
कैसा रहा कोर्स का अनुभव
नमन इस कोर्स के बारे में बताते हैं कि इसमें उन्हें डेली क्लासेस के साथ अलग से भी वीडियो उपलब्ध कराए गए थे, जिससे उन्हें और अच्छे तरीके से पढ़ाईकरने में मदद मिली। साथ ही उन्हें रिकॉर्ड किये गए सेशन भी उपलब्ध कराए गए थे। वे कहते हैं कि मास्टर क्लास उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। इसक्लास में उन्हें इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से मिलने का मौका मिला और इस फील्ड में उनकी सफलता की कहानी एक बहुत ही मोटिवेशनल सेशन था। नमन कहते हैं कि उन्होंने तुरंत ही एडवांस्ड ग्राफ़िक्स डिज़ाइन प्रोग्राम को जॉइन कर लिया क्योंकि वो इस फील्ड को उसकी गहराइयों से जानना चाहते थे।
शिक्षकों का मिला भरपूर साथ
नमन सफलता डॉट कॉम और फैकल्टी मेंबर्स को धन्यवाद देते हुए कहते हैं कि वो ना सिर्फ बच्चों के छिपे हुए टैलेंट को बाहर ला रहे हैं, बल्कि साथ में उन्हेंअच्छा करने के लिए मोटीवेट भी कर रहे हैं। नमन कहते हैं कि उन्हें यहां ना सिर्फ ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग सिखाया गया है बल्कि लिखने के उनके छिपे हुए टैलेंट को भी बाहर लाया गया है और उनके नाम को भी उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया गया है। इसके बाद "शजान सर" जो एक मुख्य राजस्व अधिकारीअधिकारी हैं। उन्होंने नमन से बात की और उन्हें शार्ट स्टोरीज तथा ब्लॉग लिखने के लिए प्रोत्साहित किया।
सफलता का कोर्स है बेहद खास
नमन कहते हैं कि ऐसे कोर्स कई संस्थान कराते हैं लेकिन सफलता वास्तव में एक बहुत ही बढ़िया प्लैटफार्म है। क्योंकि यह छात्रों को पढ़ाने के साथ-साथ उनका ध्यान भी रख रही है और उन्हें जिंदगी में कुछ अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। तो देर किस बात की आप भी इस कोर्स में एडमिशन लेंऔर ग्राफ़िक्स डिजाइनिंग की दुनिया मे अपनी एक अलग पहचान बनाएं। आप इस कोर्स से सफलता डॉट कॉम पर विजिट करके या safalta app डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं।