फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chakbandi Lekhpal 2022: चकबंदी लेखपाल भर्ती में आवेदन करने के लिए अनिवार्य किया जा सकता है ये सर्टिफिकेट

Fri, 29 Jul 2022 04:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली  भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती के बाद चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती कराई जा सकती है।  
 
विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2022 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यूपी में राजस्व लेखपाल के पदों पर कराई जा रही भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों में चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती में  बारहवीं पास कर चुके कैंडिडेट्स को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा जिनकी आवेदन के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य होगी। हालांकि इस भर्ती के सबंध में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या किसी अन्य विभाग की से ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवार समय - समय पर संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

अनिवार्य रूप से लागू किया जा सकता है ये प्रमाणपत्र

यूपी में राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती कराए जाने का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सीसीसी प्रमाणपत्र को अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। इसलिए कैंडिडेट्स को चकबंदी लेखपाल भर्ती की अधिसूचना जारी किए तक इंतजार करना होगा। 

चकबंदी लेखपाल बनने के लिए पीईटी करना होगा जरूरी 

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों पर भी भर्ती कराई जा सकती है।  ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में भी वर्ष - 2022 के पीईटी मेंशामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक PET- 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है वे अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन की अंतिम तारीख तक फार्म भर सकते हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2002 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर लें। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तोदेर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और  सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें