फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Recruitment 2020: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के सैकड़ों पदों पर हो रही हैं भर्तियां, जानें इस भर्ती का कटऑफ

Fri, 29 Jul 2022 02:27 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में अनुवादक के सैकड़ों पदों पर भर्ती कराई जा रही है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। पात्र अभ्यर्थी चार अगस्त 2022 तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
ssc recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2020 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत भी 20 जुलाई 2022 से कर दी गई है। इसके अंतर्गत सैकड़ों रिक्त पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए केवल चार अगस्त 2022 तक ही फार्म भरे जाएंगे। ऐसे में इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आवेदन की अंतिम तारीख से पहले अपना फार्म भर लें। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा  के  लिए  करेंट  अफेयर्स  विषय  के  महत्वपूर्ण प्रश्नों  का  घर  बैठे  रिवीजन  कर  सकते  हैं।

चयन के बाद कहां मिलती है नौकरी ?

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की इस भर्ती के जरिए सर्वाधिक पद केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भरे जाते हैं। जहां चयनित उम्मीदवारों का नियुक्ति बतौर जूनियर ट्रांसलेटर/जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर व  सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर रूप में होती है। 

विज्ञापन

 

कितना हो सकता है इस भर्ती का कटऑफ

साल 2022 में आयोजित की जा रही जूनियर ट्रांसलेटर, जूनियर हिन्दी ट्रांसलेटर व सीनियर हिन्दी ट्रांसलेटर के पदों पर कराई जा रही भर्ती में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का कम से कम 120 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग को 115, अनुसूचित जाति के कैंडिडेट्स को 100 अंक और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 88 अंक लाने पड़ सकते हैं। हालांकि यह एक अनुमानित कटऑफ है।    

 

वर्ष 2020-21 के पेपर -I का कटऑफ

श्रेणी कटऑफ मार्क्स 
अनारक्षित 140
अन्य पिछड़ा वर्ग  128
एससी  116
एसटी 114
ईडब्लूएस 110

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और  सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें