उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्तीकराए जाने का ऐलान कर दिया है। इस भर्ती में साल 2021 के PET में शामिल हुए अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आयोग की ओर से हेड-सर्वेंट के पदों पर कराई जाने वाली इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कला वर्ग में ग्रेजुएशन किया होना अनिवार्य है। भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन अगस्त से की जानी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन को देख सकते हैं या आयोग की वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
आयुसीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) के द्वारा मुख्य सेविका के पदों पर कराई जाने वाली भर्ती में न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जाएगी। इस भर्ती में अभ्यर्थियों को सबसे पहले पीईटी 2021 के आधार पर शार्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बादउम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। ज्यादा जानकारी के लिए भर्ती के लिए जारी की गई अधिसूचना देख लें।
कितना मिलेगा वेतन
बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग में मुख्य सेविका के पदों पर अंतिम रूप से सफल उम्मीदवारों को चयन के बाद ग्रेड पे- 5200 से 20,200 के अंतर्गत लेवल-5 के तहत वेतन दिया जाएगा। सैलरी से जुड़ीजानकारी के लिए कैंडिडेट्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीटरिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।