डिजिटल क्रांति के इस दौर में सभी चीजें डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रही हैं और व्यापार भी इससे अधूरा नहीं रहा है। आज ऑनलाइन मार्केटिंग की दुनिया हजारों करोड़ रुपये की हो गई है। इसलिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी संख्या में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स को हायर कर रही हैं। लोगों को नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाली वेबसाइट लिंक्डइन के मुताबिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की नौकरी अभी टॉप 10 डिमांड्स वाली नौकरियों में शामिल है। साथ ही डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड हर साल 25 से 30 फीसदी की दर से बढ़ रही है। यानी आने वाले कई सालों तक इस फील्ड में नौकरियों की कोई कमी नहीं होने जा रही है। देश विदेश के बाजार में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की बढ़ती हुई डिमांड को देखते हुए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता डॉट कॉम ने अब देश केयुवाओं को डिजिटल मार्केटिंग में दक्ष बनाने के लिए एक खास कोर्स की शुरुआत की है। आप इस लिंक Digital Marketing Course - Join Now पर क्लिक करके इस खास कोर्स से जुड़ सकते हैं और घर बैठे इस कोर्स की सहायता से डिजिटल मार्केटिंग के फील्ड में अपना कॅरिअर बना सकते हैं।
एक अनुमान के मुताबिक पूरे भारत में अभी 2 लाख से अधिक डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड बनी हुई है। साथ ही भारत में 2025 तक इंटरनेट यूजर्स की संख्या 90 करोड़ से भी अधिक हो जाने की संभावना है। इंटरनेट यूजर्स की बढ़ती हुई संख्या से इस फील्ड में और भी कस्टमर तैयार होंगे। इससे डिजिटल मार्केटिंग की दुनिया और भी बढ़ेगी और भविष्य में इसमें रोजगार के और भी अवसर उत्पन्न होंगे। इसलिए डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स आपके लिए बेहद खास साबित हो सकता है और आपको एक अच्छी जॉब दिलवा सकता है।
सफलता के साथ बनाएं अपना कॅरिअर
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी या डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे फील्ड में कॅरिअर बनाने की चाह रखने वाले युवा इनकी बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त कई टेक्निकल कोर्सेज के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सेज चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेज से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और एक बेहतर पैकेज वाली नौकरी हासिल करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।