उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी बेसब्री से कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर जल्द ही भर्ती निकलनेवाली है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख का अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि विभिन्नमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में 40 हजार रिक्त पदों के लिए दिसंबर 2023 तक भर्ती प्रक्रिया पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबलके 26,210 तथा फायमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए UPPBPB इस महीने के आखिर तक या अगले महीने की शुरुआत में नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप भी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा कीतैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे Delhi Police Head Constable Batch 2022 से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
क्या हो सकता है रिक्तियों की संख्या का गणित :
कॉन्स्टेबल भर्ती में राज्य के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति (SC) को 21 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति (ST) को 02 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27 प्रतिशत और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग(EWS) को 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा सकता है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि कॉन्स्टेबल के 26,210 पदों पर होने वाली भर्ती में SC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 5504 सीटें, ST श्रेणीके अभ्यर्थियों के लिए 524 सीटें, OBC श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 7076 सीटें और EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2621 सीटें आरक्षित हो सकती हैं। साथ ही फायरमैन के 172 पदों पर होने वाली भर्ती मेंभी अभ्यर्थियों को इसी पैटर्न पर आरक्षण दिया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
किन्हें मिल सकता है आवेदन का मौका और क्या होगी चयन प्रक्रिया :
उत्तर प्रदेश में अभी तक आयोजित की जाने वाली कॉन्स्टेबल भर्तियों में न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जाता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीदजताई जा रही है कि UPPBPB इस साल की कॉन्स्टेबल भर्ती में भी 18 से 22 साल तक के 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दे सकती है। वहीं चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा(PET) में हिस्सा लेना होगा। हालांकि जरूरी योग्यताओं तथा इस भर्ती की पूरी चयन प्रक्रिया की जानकारी इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।