कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) एवं हवलदार के 7301 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही पहले चरण की परीक्षा जल्द ही समाप्त होने वाली है। दरसअल इस परीक्षाकी शुरुआत पांच जुलाई 2022 से ही हुई थी और यह 26 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इस परीक्षा के जरिये MTS के 3698 पदों तथा केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीयनारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जानी है। साथ ही MTS की अगली भर्ती के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। दरअसल MTS की अगली भर्ती यानी MTS भर्ती 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 25 जनवरी 2023 से होगी और अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 24 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं अगर आप भी इस भर्तीमें या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीटतैयारी कर सकते हैं।
क्या है परीक्षा का एनालिसिस :
इस भर्ती के लिए अधिकतर शिफ्ट्स की परीक्षा आयोजित की जा चुकी है और अभी तक आयोजित हुई परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इसमें हर शिफ्ट के ओवरऑल 80 फीसदी से ऊपर प्रश्न गुडअटेम्प्ट यानी ईजी श्रेणी के पूछे गए हैं। अभी तक आयोजित हुई परीक्षा का एनालिसिस करने के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसमें जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कटऑफ 80 से 85 मार्क्स, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ 77 से 82 मार्क्स, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ 72 से 77 मार्क्स और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों का ओवरऑल कट ऑफ 62 से 67 मार्क्स के बीच रह सकता है।
कितने दिनों में मिल जाएगी नौकरी :
MTS भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नौकरी मिलने में अभी और तकरीबन 10 से 12 महीने का वक्त लग सकता है। दरअसल इससे पहले आयोजित की गई MTS भर्तियों में नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक में तकरीबन 14 से 18 महीनों का वक्त लगता रहा है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान MTS भर्ती के लिए भी चयन प्रक्रिया पूरा होने में इतना ही समय लगसकता है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन मार्च 2022 में ही जारी किया गया था। इसलिए इसकी बची हुई चयन प्रक्रिया को पूरा होने में और तकरीबन 10 से 12 महीनों का वक्त लग सकता है।
घर बैठकर करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस काहिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों कोउनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आपसफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।