कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों और रिक्तियों की संख्या का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा (CBT 1) 5 जुलाई 2022 से 22 जुलाई 2022 के बीच आयोजित की जाएगी। साथ ही आयोग ने इस बार इसके जरिये MTS के 3,698 पदों को भरने की बात कही है। MTS भर्ती 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मार्च 2022 से शुरू हुई थी और यह 30 अप्रैल 2022 तक चलेगी। आयोग ने इस बार MTS के साथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
MTS के पदों के लिए कम हो गई है रिक्तियों की संख्या :
SSC ने इस बार MTS के साथ CBIC एवं CBN में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती तो निकाली है। लेकिन इस भर्ती में MTS के पदों के लिए रिक्तियोंकी संख्या इसकी पिछली भर्तीयों की तुलना में कम ही हुई है। आयोग इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या लगातार कम कर रही है। अभ्यर्थियों को यह उम्मीद थीकि SSC इस बार MTS के पदों की संख्या बढ़ाएगी लेकिन इसे और कम कर दिया गया है। दरअसल MTS भर्ती 2019 में रिक्तियों की संख्या 7,099 थी जबकि MTS भर्ती 2018 के जरिए कुल 10 हजार पदों पर भर्ती की गई थी। वहीं, MTS भर्ती 2020 के जरिये कुल 3972 रिक्त पदों पर ही भर्ती की जानी है और अब आयोग ने 2021 की इस भर्ती में MTS के पदों के लिए रिक्तियों की संख्या और घटाते हुए सिर्फ 3698 पदों पर भर्ती करने की बात कही है।
आपके ऊपर क्या पड़ेगा प्रभाव :
इस भर्ती में रिक्तियों की कम होती संख्या का सीधा प्रभाव अभ्यर्थियों के ऊपर पड़ रहा है। दरअसल MTS भर्ती में कट ऑफ स्कोर में लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि फिर से रिक्तियों की संख्या कम होने की वजह से इसके कट ऑफ स्कोर में थोड़ी और वृद्धि हो सकती है। हालांकि इस बार इसके जरिये CBIC एवं CBN में हवलदार के भी 3,603 पदों पर भर्ती की जानी है। इसलिए अभ्यर्थियों के पास इस बार MTS के साथ CBIC एवं CBN में हवलदार के पदों पर भी नौकरी पाने का मौका है।
क्या होगी चयन प्रक्रिया :
MTS के पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन टियर 1 (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) तथा टियर 2 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) की परीक्षा के बाद किया जाएगा। वहीं, हवलदार के पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इन दोनों चरणों की परीक्षाओं के अलावा एक और फिजिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा। इस टेस्ट में पुरुष अभ्यर्थियों को 15 मिनट में 1600 मीटर चलना होगा और 30 मिनट में 8 किमी साइकिल चलानी होगी। जबकि महिला अभ्यर्थियोंको 20 मिनट में 1 किमी चलना होगा और 25 मिनट में 3 किमी साइकिल चलानी होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकीकी तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।