दिल्ली पुलिस में नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास इसकी भर्तियों में हिस्सा लेने का शानदार अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO), टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। इन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को इन भर्तियों के लिए जल्द आवेदन कर देना चाहिए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक इन भर्तियों के जरिये हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1,411 पदों पर भर्ती की जानी है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इनका नोटिफिकेशन देख सकते हैं और वहीं से इनके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी SSC की किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
इन अभ्यर्थियों का आवेदन हो सकता है रद्द :
हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर), इन दोनों भर्तियों में शामिल होने के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को ऐसा स्कैन कलर पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करना था, जो JPEG फॉर्मेट में हो और उसका साइज 20 KB से 50 KB के बीच का हो। यह फोटो 3.5 सेमी चौड़ी और 4.5 सेमी लंबी हो और बिना टोपी, चश्मे के होना चाहिए था। साथ ही फोटो तीन महीने से अधिक पुरानी भी नहीं होनी चाहिए थी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अपना फोटो इन तय नियमों के अनुसार नहीं अपलोड किया है, उनका आवेदन रद्द भी किया जा सकता है। हेड कॉन्स्टेबल (AWO)/(TPO) के लिए अपलोड किए जा सकने वाले फोटो की पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन के ऐनेक्सचर M तथा तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के आवेदन में अपलोड किए जाने वाले फोटो के बारे में पूरी जानकारी इसके नोटिफिकेशन के ऐनेक्सचर V में दी गई है।
कैसे कर सकेंगे आवेदन में सुधार :
इस दोनों भर्तियों के नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी अभ्यर्थी ने अपने आवेदन में कोई गलती कर दी है तो वे दो अगस्त 2022 को अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को दो अवसर दिए जाएंगे। पहली बार अपने आवेदन में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। वहीं अगर अभ्यर्थी दूसरी बार अपने आवेदन में सुधार करते हैं तो उन्हें 500 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। अभ्यर्थियों को यह ध्यान में रखना होगा कि इन दोनों भर्तियों के आवेदन में सुधार के लिए उन्हें सिर्फ एक दिन का समय मिलेगा।
घर बैठकर करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सकते हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Lehkpal, PET, IBPS, CUET, SSC और रेलवे समेत विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।