देशभर में लंबे समय से रेलवे ग्रुप डी के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप डी की परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2020 से कोविड-19 के कारण रेलवे ग्रुप- डी भर्ती की परीक्षा प्रक्रिया अटकी हुई थी जो कि अब बहाल होते नजर आ रही है। इस परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।
कब होना है एग्जाम ?
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 17 अगस्त 2022 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इस पड़ाव को पार कर लेंगे उन्हें ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ परीक्षण व मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा।
इस गलती से बचें अभ्यर्थी
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के कुछ नियम हैं। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में 35 किलो भार को उठाकर दौड़ना है जबकि महिला उम्मीदवारों को 25 किलो का भार उठाकर दौड़ना होगा। इस दौरान यदि कोई अभ्यर्थी उठाए हुए भार को जमीन पर रख देता है या दौड़ते हुए गिर जाता है तो उस स्थिति में उसे पीईटी में असफल घोषित किया जा सकता है।अभ्यर्थी इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए RRB के द्वार जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उस के लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉटकॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएखास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।