उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के आठ हजार से अधिक पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई 2022 को होगी। इस भर्ती में सामान्य वर्ग के लगभग 3,271, ओबीसी के 2,174, एससी कैटेगरी के 1,690, एसटी वर्ग के 152 और आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 798 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा भर्ती में महिलाओं के 1604, भूतपूर्व सैनिकों के 387 व दिव्यांगजन के 149 पद आरक्षित हैं। मुख्य परीक्षा में लेखपाल के 8,085 पदों के लिए 2 लाख 47 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। राजस्व लेखपाल के मेंस एग्जाम केलिए शार्टलिस्ट हुए कैंडिडेट्स के प्रवेश पत्र कुछ ही दिनों में जारी होने वाले हैं। हालांकि आयोग की ओर से एडमिट कार्ड के संबंध में को आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। लेकिन इससे जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारीको मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
कितने दिनों की करनी होगी ट्रेनिंग
उत्तर प्रदेश में राजास्व लेखपाल के पद पर नियुक्त होने के वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम दो से तीन माह की बेसिक ट्रेनिंग कराई जाती है। कैंडिडेट्स को लेखपाल प्रारंभिक ट्रेनिंग में शामिल होना जरूरी होता है। जहां उन्हें ट्रेनिंग के दौरान लेखपाल के अधिकारों, कार्यों व जिम्मेदारियों की बारीक जानकारी दी जाती है। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को कुछ समय तक किसी वरिष्ठ लेखपाल के सहायक के रूप में कार्य करना होता है जिसके बाद संबंधित जिले में भेजा जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों पर महज दो महीनेतक ही ट्रेनिंग करवाई जाती है। ट्रेनिंग का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रखा जाता है।
कहां होती है प्राथमिक ट्रेनिंग
अभी तक राजस्व परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों को प्राथमिक ट्रेनिंग के लिए प्रदेश में स्थित लेखपाल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चिन्हटलखनऊ, लेखपाल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट इलाहाबाद (प्रयागराज), लेखपाल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट चरखारी महोबा, लेखपाल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट आजमगढ़ व लेखपाल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बिजनौर भेजा जाता था। हालांकि यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को जिम्मेदारी मिलने के बाद अब इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग सेंटर्स में बदलाव किए जा सकते हैं।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं।सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज हीडाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।