कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा निकाली गई मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का आखिरी मौका है।दरअसल इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2022 को समाप्त हो जाएगी। आयोग ने MTS भर्ती 2021 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 22 मार्च 2022 से की थी। इस बार यह भर्ती अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, क्योंकि इस बार आयोग ने MTS केसाथ केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3,603 पदों पर भी भर्ती निकाली है। इन दोनों पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता लेसकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
नहीं मिलेगा आवेदन का दूसरा मौका :
इस भर्ती में शामिल होने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को इसके लिए जल्द से जल्द आवेदन कर देना चाहिए। दरअसल आयोग इस भर्ती के लिए आवेदन कीआखिरी तारीख को आगे नहीं बढ़ाएगी। वहीं, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसके लिए पहले चरण की परीक्षा इसी साल जुलाई के महीने में आयोजित की जा सकती है। हवलदार तथा MTS भर्ती के लिए होने वाली पहले चरण की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर मेंजनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, न्यूमेरिकल एप्टीट्यूड से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल इंग्लिश से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा जनरलअवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे।
आयोग ने अपनी सभी भर्तियों के लिए जारी की है एक महत्वपूर्ण सूचना :
SSC ने हाल ही में अपनी सभी भर्तियों के लिए एक नोटिस जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई भी परीक्षा सामग्री को गैरकानूनी तरीके से रखने, प्रकाशित करने, किसी को देने या किसी से लेने जैसी गतिविधियों में संलिप्त है तो इसे गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। भले ही परीक्षा से जुड़ी सामग्री चाहे सामग्री,मौखिक, लिखित या इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में हो। आयोग ने कहा कि ऐसे गलत कार्यों में संलिप्त पाए गए अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए आयोग्य घोषित करदिया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर इसकी पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। आयोग ने यह भीकहा है कि अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ भी कारवाई की जाएगी और उन्हें आयोग की अन्य परीक्षाओं में शामिल होनेसे भी वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थी इस नोटिस को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं।
सफलता के साथ करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तयूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी एक्सपर्ट और वर्षो केअनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगीपरीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।