संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) में प्रवेश के लिए NDA/NA II परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी सातजून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाएगा और इसके जरिये NDA के लिए 370 और NA के लिए 30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।NDA के 370 पदों में से 208 पद आर्मी के लिए हैं और इन 208 में 10 पद महिलाओं के लिए है। इसके अलावा 42 पद नौसेना के लिए है और इन 42 में से 3 पद महिलाओं के लिए है। इस बार वायुसेना के लिए कुल पदों की संख्या 120 है और इनमें से 6 पदमहिलाओं के लिए है। जबकि NA के 30 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में अभी भी सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकते हैं। अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारीनौकरी के लिए NDA/NA या किसी और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता की मदद से अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch : Enroll in Live class की मदद सेघर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।
कितने साल तक करनी होती है पढ़ाई और ट्रेनिंग :
इस परीक्षा में सफल होकर NDA/NA में जाने वाले अभ्यर्थियों को पहले कुछ साल की पढ़ाई और ट्रेनिंग करवाई जाती है और इसके बाद कैडेट्स को सैन्यबलों में अफसरों के पदों पर कमीशन दिया जाता है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल होकर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) में भर्ती होने वाले कैडेट्स को पहले 3 साल यहाँ पढ़ाई और ट्रेनिंग कराई जाती है और फिर आगे की ट्रेनिंग के लिए उन्हें विंग के अनुसार अलग अलग संस्थानों में भेज दिया जाता है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक आर्मी कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिएइंडियन मिलिट्री एकेडेमी, देहरादून और नेवल कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला भेजा जाता है। जबकि, एयर फोर्स (ग्राउंड ड्यूटी - नॉन टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स एकेडेमी, हैदराबाद और एयर फोर्स(ग्राउंड ड्यूटी - टेक स्ट्रीम) के कैडेट्स को आगे की ट्रेनिंग के लिए एयर फोर्स टेक्निकल कॉलेज, बेंगलुरु भेज दिया जाता है। वहीं, NA में चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई तथा प्रशिक्षण के लिए नौसेना अकादमी में प्रवेश दिया जाता है।
पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मिलती है किस रैंक की नौकरी :
NDA/NA में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद उनके विंग के अनुसार तीनों सैन्यबलों में से किसी एक में अफसर के पद पर नियुक्त किया जाता है। कैडेट्स को पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उनके विंग के अनुसार थल सेना में लेफ्टीनेंट, नौसेना मेंसब-लेफ्टीनेंट या वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पदों पर नियुक्त किया जाता है। इन पदों पर नियुक्त होने वाले कैडेट्स को दसवें(10) पे लेवल के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपए तक की सैलरी मिलती है। सैलरी के साथ इन्हें अन्य कई तरह के लाभ एवं भत्ते भी मिलते हैं।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सेस से जुड़कर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप safalta app डाउनलोड करके भीइन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की एवं बेहतर तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।